फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में फिर पशु क्रूरता: इस्लामनगर में युवक ने बंदर को बांधकर घसीटा, खाई में फेंककर मार डाला

Mon, 11 Sep 2023 10:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में पशु क्रूरता के मामले थम नहीं रहे हैं। अब इस्लामनगर में एक युवक ने बंदर को बेरहमी से मार डाला। युवक ने बंदर को बांधकर सड़क पर घसीटा, फिर उसे खाई में फेंक दिया। 
विज्ञापन
युवक ने बंदर को बांधकर घसीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पशु क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। इस्लामनगर कस्बे में एक बंदर को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए उसे खाई में फेंक दिया गया। कुछ देर बाद बंदर मर गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर का बताया गया है। वीडियो में एक युवक बंदर को बांधकर घसीटते दिखाई दे रहा है। उसके साथ एक और युवक चल रहा है, जिसके हाथ में डंडा है। युवक ने एक छोटे बंदर को रस्सी से बांध रखा है। युवक उसे घसीटते हुए चौधरी बदन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के नजदीक ले गया।

ये भी पढ़ें- नाग हत्या पड़ी भारी: युवक ने डंडे से पीट-पीटकर सांप को मार डाला, अब गले पड़ गई मुसीबत
विज्ञापन


उस दौरान सड़क पर तमाम वाहन दौड़ते दिखाई दे रहे, लेकिन किसी ने बंदर को छुड़वाने की जहमत नहीं उठाई। कुछ देर बाद युवक ने बंदर को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। जिससे बंदर मर गया। अभी इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर देंगे। 

मोहकमपुर में संरक्षित पशु को भाला घोंपा, रिपोर्ट

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में संरक्षित पशु को भाला घोंपकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। वह काफी दूर तक शरीर में लगे भाले के साथ दौड़ती रही। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, लेकिन यह पता नहीं चला कि आखिर किसने पशु को भाला घोंपा है। बिसौली कस्बे के विभोर शर्मा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

कादरचौक में नाग हत्या में मुकदमा 

दो दिन पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव में एक सांप (नाग) को डंडे से पीटकर मार डाला गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप की हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। इससे पूर्व भी बदायूं में पशु क्रूरता के कई मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें