रामपुर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलते बदायूं और बरेली के खिलाड़ी। स्रोत विभाग
बदायूं। रामपुर में आयोजित 7-ए-साइड बॉयज स्टेट लेवल हॉकी टूर्नामेंट में बदायूं की टीम ने यंग स्टार क्लब बरेली को 7-2 से हरा दिया।
मुकाबले में बदायूं की ओर से सौरभ ने 2 गोल किए, जबकि करण, शिवम, रुद्र, अनमोल और आलोक ने एक-एक गोल दागा। बदायूं के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव मधुकर मिश्रा, खेल अधिकारी अमित रिछारिया, डीएसओ नाजिया बेगम और कोच सैयद आबिद अली ने बदायूं टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवाद