फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के सामने  जलभराव, मुसीबत

Tue, 31 May 2016 12:11 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 कस्बा दहगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर बने नाले के चोक हो जाने से अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों के लिए जी का जंजाल बन गया है। गर्भवती महिला और दुर्घटना में घायलों को लेकर आने वाली सरकारी एंबुलेंस मरीजों को बमुश्किल अंदर पहुंचा रही हैं। 
विज्ञापन

आगामी बारिश के मौसम में जलभराव होने की समस्या से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने के लिए आने वाले मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। साथ ही अस्पताल में गर्भवती महिला और दुर्घटना में घायलों को लाने वाली एंबुलेंस का भी अंदर घुसना बंद हो जाएगा। अस्पताल के गेट पर नाले का यह हाल महीनों से है। जिम्मेदार आंखें बंद किए हुए हैं। गंदे जलभराव से अस्पताल के आसपास के घरों में मच्छर जनित रोग भी फैलने का खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी बीमार वृद्धजनों को उपचार कराने आने में हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में पहुंचना मुश्किलों भरा हो रहा है। अस्पताल में कार या एंबुलेंस को धक्के लगाकर अंदर पहुंचाया जाता है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस संबंध में समाधान किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें