सिलहरी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दहेमी में बुधवार को बंदर ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बंदर ने गुलफाम सिंह की पत्नी दुर्वेश के सिर में काट लिया। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
दहेमी गांव में बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है, लेकिन वन विभाग व प्रशासन की टीम उसको नहीं पकड़ पा रही है। स्थिति यह है कि बंदर को लेकर दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और बंदर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। लोगों ने वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़वाने की मांग की है।