फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैरमई बुजुर्ग में चकमार्ग खाली कराकर डलवाई मिट्टी

विज्ञापन
बैरमई बुजुर्ग में चकमार्ग खाली कराकर मिट्टी डालते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। विकास खंड अधिकारी शैली गोविल व तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर तहसील की राजस्व एवं विकास खंड की टीम ने क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में करीब 150 मीटर लंबे चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराया। बाद में मनरेगा के तहत उस पर मिट्टी का कार्य शुरू कराया। इस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में कई लोगों ने एक चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया था। साथ ही उस पर मिट्टी डालने का विरोध कर रहे थे। मंगलवार को राजस्व और विकास खंड की टीम ने चकमार्ग को खाली कराया। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह, ग्राम सचिव अशोक कुमार सिंह, अंकुर पाराशर, लेखपाल रामपाल शाक्य और मनरेगा श्रमिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें