फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निरक्षर लोगों को किया जाएगा साक्षर

Mon, 10 Jun 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहरी क्षेत्रों में भले ही लगातार साक्षरता का प्रतिशत बढ़ रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी ऐसे लोग हैं, जिन्हें बुनियादी शिक्षा भी नहीं मिली। इन्हीं लोगों को पढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जिनको पढ़ना-लिखना नहीं आता। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गांव-गांव पढ़े लिखे युवाओं को वालंटियर के रूप में नियुक्त किया है।
इसके माध्यम से विशेष व सरल सामग्री पद्धति से निरक्षर लोगों को हिंदी व गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, शब्द, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग करना सिखाया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद मूल्यांकन के लिए इनकी नवसाक्षरता परीक्षा कराई जाती है। इस वर्ष यह परीक्षा सितंबर में कराई जाएगी। इस संबंध में बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि पढ़ने-लिखने की कोई सीमा नहीं। जब चाहे कोई भी व्यक्ति पढ़ाई कर सकता है। ऐसे में नवभारत साक्षरता अभियान के तहत 15 साल से अधिक उम्र के साक्षर बनाने की दिशा में यह कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें