फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परीक्षार्थियों को आसान लगा प्रश्न पत्र, सिर्फ रिजनिंग ने उलझाया

Mon, 10 Jun 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दास कॉलेज में परीक्षा​र्थियों की चेंकिग करता स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र दोनों पालियों में परीक्षार्थियों के अनुरूप ही आए। परीक्षार्थियों का कहना था कि उनको पेपर हल करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। रिजनिंग के कुछेक प्रश्न जरूर ज्यादा घुमावदार थे, इसमें समय लगा था। निगेटिव मार्किंग होने की वजह से उन प्रश्नों का ही उत्तर दिया है, जिनके बारे में पता था।
विज्ञापन

जिले में तीन सेंटर पर उप्र संयुक्त बीएड परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कराया गया। परीक्षा रविवार सुबह नौ बजे से थी, लेकिन परीक्षार्थियों का सुबह सात बजे से ही सेंटर पर पहुंचना शुरू हो गए थे। आठ बजे के बाद परीक्षार्थियों को सेंटर में प्रवेश दिया गया। पहले मुख्य गेट पर गहन तलाशी ली गई।
प्रवेश पत्र को चेक किया गया। साथ ही मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि को गेट पर रखवा दिया। परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के चेहरों पर परीक्षा को लेकर काफी तनाव था, लेकिन जब वह परीक्षा देकर बाहर आए तो चेहरे पर सुकून नजर आया। परीक्षार्थियों ने बताया कि दोनों ही पालियों में प्रश्न पत्र सरल आया था। इसकी वजह से हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई, हालांकि कुछ एक प्रश्न रिजनिंग के ज्यादा ही घुमावदार थे। उसमें समय लगा, तो कुछ छोड़ दिए गए।
विज्ञापन


-परीक्षा देने से पहले मन में कई तरह के विचार आ रहे थे, पता नहीं पेपर कैसा आएगा, लेकिन जब प्रश्न पत्र सामने आया और उसको पढ़कर देखा। तो काफी सुकून मिला।
मोहिनी, उझानी

-काफी समय से परीक्षा को लेकर तैयारी कर रही थी। अधिकांश पढ़ाई ऑनलाइन की है। इससे काफी मदद मिली। अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए आए थे। या फिर उनसे मिलते हुए थे।
-प्रियंका, नेकपुर

-घर से रिविजन करते हुए आने का भी आज फायदा मिला। कुछेक प्रश्न तो उनमें से ही मिल गए, पहले के प्रश्न पत्र देखे हैं, उनकी अपेक्षा इस बार प्रश्न पत्र आसान आया है।
-पवन उपाध्याय, कासगंज

-रिजनिंग के कुछ प्रश्न ज्यादा ही घुमावदार थी, बाकी प्रश्न पत्र अच्छा आया। अगर सही से किसी ने पढ़ाई की होगी। तो इसमें अच्छे नंबर पा सकता है।
-आकांक्षा शर्मा, बिसौली

पहली पाली में 100, दूसरी में 98 रहे गैरहाजिर
-बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान पहली पाली में 1046 में से 946 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 100 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं दूसरी पाली में 98 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पहली पाली में 340 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 311 ने परीक्षा दी, जबकि 39 गैरहाजिर हरे। दूसरी पाली में भी यही उपस्थिति रही। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में 346 परीक्षार्थी में से 315 ने परीक्षा दी और 31 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ। नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 350 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 320 ने परीक्षा दी और 30 गैर हाजिर रहे और दूसरी पाली में 322 ने परीक्षा दी और 28 गैरहाजिर रहे। डीएम मनोज कुमार ने रविवार को आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संवाद

दास कॉलेज में परीक्षार्थियों की चेंकिग करता स्टाफ। संवाद

दास कॉलेज में परीक्षार्थियों की चेंकिग करता स्टाफ। संवाद

दास कॉलेज में परीक्षार्थियों की चेंकिग करता स्टाफ। संवाद

दास कॉलेज में परीक्षार्थियों की चेंकिग करता स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें