फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर में अवैध तरीके से बने अस्थायी वाहन स्टैंड, प्रभावित होता आवागमन

Mon, 15 Jul 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क के पास खड़े डग्गामार वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन शहर में कई ऐसे इलाके हैं, जहां रोजाना सुबह से लेकर शाम तक डग्गामारी होती है। सड़क के किनारे ही अस्थायी रूप से वाहन स्टैंड तक बना लिए गए हैं। जिले में लगातार वाहनों की चेकिंग होती रहती है पर यातायात पुलिस भी इधर से रोजाना देखकर निकलकर जाती है। वाहन को सड़क पर खड़े करके यात्रियों को बैठाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं होती। यही वजह है कि शहर में न तो डग्गामारी खत्म हो रही है और न ही बनाए गए अस्थायी वाहन स्टैंड खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में आंबेडकर पार्क के नजदीक नगर पालिका की ओर से एक बोर्ड भी लगाया गया था, जिसे पर नो- पार्किंग लिखा हुआ था लेकिन अब वह बोर्ड तोड़कर अलग कर दिया गया है। सुबह से लेकर शाम तक तमाम ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो और मैजिक वाहन खड़े होते हैं। कभी-कभी स्थिति यह बन जाती है कि लोगों को इधर से पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। गांधी ग्राउंड के नजदीक लोडर वााहनाें का स्टैंड है तो राेडवेज बस अड्डे के नजदीक कार और टैक्सी वाहन खड़े होते हैं। यहां वर्षों से इन वाहनों को अड्डा बना हुआ है। कई बार अधिकारियों के सामने बात पहुंची है और अभियान भी चले हैं लेकिन अस्थायी वाहन स्टैंड नहीं हटे।

आंबेडकर पार्क- 11:40
जिला अस्पताल के सामने आंबेडकर पार्क के नजदीक रविवार सुबह करीब 11:40 बजे सड़क किनारे कई वाहन खड़े थे। चालक हेल्पर आवाज लगाकर यात्रियों को बैठा रहे थे। रविवार का दिन था, जिससे सड़क पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। अगर कोई और दिन होता तो इधर से अन्य वाहनों को गुजरना और मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन



भामाशाह चौक- 02:30
- रविवार दोपहर करीब 02:30 बजे भामाशाह चौक पर अलापुर मार्ग और चर्च के नजदीक सड़क किनारे कई वाहन खड़े थे। उनके चालक हेल्पर यात्रियों को बुलाकर बैठा रहे थे। उनके नजदीक से आने-जाने वाले वाहन गुजर रहे थे। भामाशाह चौक पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। दावा किया जाता है कि पुलिस कर्मी सीसीटीवी कैमरों में वाहन खड़े देखकर आ जाते हैं पर रविवार को ऐसा कुछ नहीं दिखा।

यातायात पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। जहां भी वाहन खड़े दिखाई देते हैं उनके चालान कर दिए जाते हैं। कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा करके यात्रियों को नहीं बैठाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- श्याम नारायन, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें