फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान कब्जाने के मामले में ग्राम प्रधान समेत 12 फंसे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हसनपुुर हुरियाई की प्रधान और उनके पति समेत 12 लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा करना महंगा पड़ गया। लेखपाल प्रदीप कुमार ने प्रधान और उनके पति समेत सभी लोगों के खिलाफ अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लेखपाल प्रदीप कुमार के मुताबिक ग्राम हसनपुर हुरियाई की मौजूदा प्रधान उर्मिला यादव, उनके पति मुन्नालाल यादव, रामऔतार पुत्र नन्हें ने ग्राम सभा की जमीन चकमार्ग गाटा संख्या 17 क्षेत्रफल 0.052 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा कर लिया है। इनके अलावा मुनीश और उसके भाई लालू पुत्र रामनाथ शर्मा, रघुनंद व उसका बेटा शेरपाल ने गांव में खलिहान की जमीन गाटा संख्या 301 रकवा 0.215 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा कर रखा है। खाली पड़ी इस जमीन पर उपले पाथे जा रहे हैं। वहीं शिशुपाल, संजय, विनेश पुत्र रामनिवास और प्रेमपाल व रामवीर पुत्र मुंशीलाल ने तालाब की जमीन पर घूरे डालकर रखे हैं। लेखपाल के मुताबिक उन्होंने कई बार आरोपियों से अवैध कब्जा हटाने को कहा था, ग्रामीणों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इस पर लेखपाल ने सभी लोगों के खिलाफ रविवार को थाने जाकर तहरीर दे दी। देर रात पुलिस ने ग्राम प्रधान उर्मिला यादव और उसके पति समेत सभी 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
रविवार को लेखपाल ने तहरीर दी थी, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई है। थाने से इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जो भी सच्चाई निकलकर सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवेश पाठक, प्रभारी इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें