फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अवैध खनन नहीं रुका  तो जाएंगे हाईकोर्ट’

Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर विधायक आबिद रजा ने डीएम को को भेजा पत्र  
 गाय, गंगा और सड़कों के कटान को लेकर चर्चा में आए शहर विधायक आबिद रजा ने फिर से अवैध खनन पर मोर्चा खोला है। उन्होंने डीएम पवन कुमार को पत्र भेजकर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जिले में हो रहे अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगा तो वह उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे। 
विज्ञापन

विधायक आबिद ने कहा कि सफेदपोशों की शह पर जिले में कछला, अटैना, कादरचौक, उसहैत और हजरतपुर में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि जिले में खनन का कोई लाइसेंस नहीं है। कछला के खनन प्वाइंट को केवल कागजों में बंद किया गया है, लेकिन वहां पर धड़ल्ले से खनन हो रहा है। कहा, अवैध खनन में फर्जी कार्रवाई दर्शाकर धड़ल्ले से खनन हो रहा है। हाईकोर्ट के खनन पर सख्त होने के बावजूद जिले में ऐसी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि अब रात में खनन किया जा रहा है। विधायक ने खनन रोकने के लिए एक टीम बनाकर कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा न होने पर हाईकोर्ट और सीबीआई तक मामला ले जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें