फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवैध पटाखा कारोबार पकड़ा, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर गांव से पकड़ी आतिशबाजी के साथ अ​भियुक्त। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे व विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ग्राम अल्हेपुर समसपुर में चेकिंग के दौरान 64 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। इस मामले में कमल बाबू गुप्ता पुत्र सतीश चंद्र निवासी अल्हेपुर समसपुर के खिलाफ थाना इस्लामनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कस्बा रुदायन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 80 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। यहां गिरिराज पुत्र सुरेश चंद्र निवासी वार्ड नंबर 6 कस्बा रुदायन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में पुलिस ने कस्बा इस्लामनगर में चेकिंग के दौरान 520 ग्राम गंधक व 650 ग्राम पोटाश बरामद की। इस संबंध में कुलदीप गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मोहल्ला मटिया कस्बा इस्लामनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली पर जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध पटाखा कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



गांव लक्ष्मीपुर में 71 किलो पटाखे किए जब्त, एक युवक हिरासत में
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर से पुलिस ने 71 किलो पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में लक्ष्मीपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस चौकी के उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध विस्फोटक निर्माण एवं भंडारण के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते लक्ष्मीपुर गांव में छापामारी के दौरान अंशु पुत्र प्रेमराज को गिरफ्तार कर आतिशबाजी के कार्टून बरामद किए गए हैं। इनका वजन 71 किग्रा है। वह बिना लाइसेंस पटाखे बेचने की फिराक में था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें