फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बसपा नेता समेत आठ के हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
दातागंज में आतिफ खान की दुकानों पर चला बुल्डोजर। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
दातागंज। कांग्रेस छोड़ बसपा में सोमवार को शामिल आतिफ खान की दातागंज की दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इसके साथ ही सात और अवैध कब्जेदारों की दुकानें तोड़ दी गई। कस्बे के बरेली चौराहे को चौड़ीकरण के लिए अवैध कब्जा हटवाया गया है।
विज्ञापन

बसपा नेता आतिफ खान सहित अन्य दुकानदारों से कहा गया था कि वह खुद से कब्जे हटा लें, लेकिन किसी ने कब्जे नहीं हटाए। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस चौराहे पर नगर के सौंदर्यीकरण के लिए गोल चक्कर बनेगा और नाला निर्माण होगा। इसमें बाधा बन रहे आठ अवैध दुकानों के आगे के हिस्से को हटा दिया गया है। एसडीएम नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन ने सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर दी। पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुसार यह सब अवैध निर्माण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें