फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव के तालाब पर हो रहा अवैध निर्माण

Sat, 09 Jan 2016 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनाके बावजूद अफसर नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन


गांव सूरजपुर भूड़ में पश्चिम दिशा में एक तालाब स्थित है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए तालाब से एक रास्ता निकाला गया है। रास्ते के बराबर से ही गांव के ही कुछ लोगों ने घूरे तालाब में डाले जा रहे हैं। ग्राम प्रधान पद के चुनाव के बाद लोगों में कहासुनी होने पर वहां से कूड़े के ढेर हटा दिए गए। इसका फैसला भी गांव वासियों की मदद से हुआ था। इसके बावजूद गांव के एक युवक ने उस तालाब में अवैध निर्माण कराना शुरू कर दिया। साथ ही इसकी नींव भी भर दी गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लेखपाल लईक अहमद के अनुसार तालाब की जगह में घूरे पड़े हुए थे। प्रधानी चुनाव के उपरांत कहासुनी होने पर घूरे हटा दिए गए, लेकिन वह एक युवक ने तालाब में नींव भरनी शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें