फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमडी का आदेश दरकिनार... तबादले के बाद भी ड्यूटी कर रहे जेई

Thu, 22 Aug 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। तबादले के 15 दिन बाद भी जेई को रिलीव नहीं किया गया है। इससे शिकायतकर्ताओं में रोष है। आरएसएस के पदाधिकारी नगर संचालक कृपा शंकर शर्मा, नगर वाहक वेदप्रकाश माहेश्वरी व चेयरमैन इशरत अली खां ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या से शिकायत की थी कि जेई रामस्वरूप नगर में अवैध तरीके से धन उगाही करा रहे हैं।मीटरों के बिल अधिक निकालकर बाद में फैसला किया जा रहा है।
विज्ञापन

तमाम शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने बिजली विभाग के एमडी से मिलकर जेई को हटाने को पत्र दिया। उनके आदेश पर जेई का तबादला वजीरगंज कर दिया गया। अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी जेई को रिलीव नहीं किया गया।



जेई सैदपुर को वजीरगंज व वजीरगंज पर तैनात जेई विकास तिवारी को सैदपुर स्थानांतरण किया है। दोनों को रिलीव किया जा रहा है। दोनों जेई अपने अपने सब स्टेशन पर ही ड्यूटी करेंगे। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता,मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें