फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको अधिकारी के खिलाफ होगी रिपोर्ट

Wed, 05 Aug 2015 12:03 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिन बताए जिला की सहकारी समितियों को खाद आपूर्ति रोकने से सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न पहुंचाने और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं को नजरंदाज करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इफको के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम शंभूनाथ ने एसएसपी सौमित्र यादव एवं सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया के साथ तहसील बिल्सी में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याएं सुन रहे थे। तहसील दिवस में इस्लामनगर की आशा भटनागर ने शिकायत की कि वह गत 31 जुलाई, 5014 को एएनएम के पद से सेवा निवृत्त हो चुकी है और अब तक उसके फंड बीमा एवं ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। बाबू विष्णु जौहरी देय अवशेषों के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। डीएम ने प्रकारण की जांच कर दोषी पाए जाने पर बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने तथा देय अवशेषों का अविलंब भुगतान करने को कहा है। नलकूप विभाग के द्वितीय खंड के सेवानिवृत्त नलकूप चालक कुंवरपाल सिंह ने भी पेंशन दिलाए जाने का अनुरोध किया। ग्राम फतेह उल्लागंज के राजेश्वर सिंह सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खराब हैंड पंप को ठीक कराने का अनुरोध किया। उघैती गर्वी के सुखपाल ने शिकायत की कि  शनिवार वाली बाजार जो ग्राम सभा की भूमि है पर सरदार सिंह, अतिराज सिंह, अनेक सिंह तथा अशोक आदि ने नीव खोद कर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम ने सभी की शिकायतों के समाधान के आदेश किए।
विज्ञापन

किसानों को सहायता के चेक दिए
डीएम ने तहसील दिवस में ही सूखा राहत सहायता योजना अंतर्गत ग्राम बैरमई खुर्द के 332 किसानों को चार लाख, नौ हजार, 962 रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें