बदायूं विकास संस्थान की बैठक सिरासोल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें परीक्षा दौरान की जा रही बिजली कटौती को लेकर आक्रोश जताया गया। साथ ही शीघ्र सुधार न होने पर आंदोलन की धमकी दी गई।
जिलाध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक माह पहले बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि परीक्षा दौरान रात को किसी तरह की बिजली कटौती नहीं की जाएगी। मगर बदायूं जिले के अधिकारियों ने उनके निर्देशों को हवा में उड़ा दिया है। तहसील बिल्सी को इन दिनों सात-आठ घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही है। उसमें रात को कई बार ट्रिपिंग होती रहती है। जिसके कारण परीक्षार्थियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि शीघ्र बिजली विभाग ने कटौती को बंद नहीं कराया तो उनका संगठन उनके खिलाफ आंदोलन शुरू कर देगा। इस मौके पर अमित कुमार, आकाश बाबू, गणेश कुमार, भुवनेश कुमार, संतोष बाबू, अजय कुमार, प्रतीक, योगेश कुमार, चंदन देवल आदि मौजूद रहे।