बदायूं। लोकसभा चुनाव में कोई किसी को लोभ लालच दे रहा है या फिर किसी पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। वह कंट्रोल रूम में शिकायत करे तो 30 मिनट के अंदर समस्या का समाधान किया जाएगा।
जिले में बिसौली, बदायूं, बिल्सी, सहसवान, दातागंज और शेखूपुर विधानसभा हैं। जिले की सभी विधानसभाओं और जिला स्तर में चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। इसका नंबर 7505389289 व 7505395940 पर भी कॉल की जा सकती है।
24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम
-जिले की सभी विधानसभा में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया। प्रत्येक विधानसभा में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक तीन शिफ्ट में टीम काम करेंगी। तीनों शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
बदायूं विधानसभा के कंट्रोल रूम-9258915266
शेखूपुर विधानसभा के कंट्रोल रूम-9258915266
बिल्सी विधानसभा के कंट्रोल रूम-9454415855
दातागंज विधानसभा के कंट्रोल रूम-8923233776
बिसौली विधानसभा के कंट्रोल रूम-9258094272
सहसवान विधानसभा के कंट्रोल रूम-9454415854
सभी विधानसभाओं में कंट्रोल रूम बनाए गए है, अगर कोई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो संबंधित नंबरों पर शिकायत की जा सकती है।
-मनोज कुमार, डीईओ/ डीएम
बिसौली में व्हाट्सएप पर करें शिकायत
एसडीएम कल्पना जायसवाल ने बताया कि बिसौली क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने संबंधी शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 05834-359150 एवं व्हाट्सएप नम्बर 9258094272 पर किसी भी समय शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। संवाद