फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में 45 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल निवासी गुड्डू (45) हापुड़ के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। पत्नी और बच्चे भी वहीं रहते हैं। गुड्डू की पत्नी सावित्री का भाई जिला अस्पताल में भर्ती है। सोमवार रात करीब आठ बजे गुड्डू पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक से उसे देखने जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में खैरपुर खैराती गांव के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू की मौत हो गई, सावित्री और बच्चे घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरा हादसा खितौरा गांव के नजदीक हुआ। ग्राम भगतपुर निवासी दानवीर सोमवार रात करीब 8:30 बजे पत्नी के साथ बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खितौरा गांव के नजदीक किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दानवीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पत्नी बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें