पानी से गुजरते ग्राम वासी। स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। रामपुर गांव में संपर्क मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश में मुख्य रास्ता जलभराव के कारण कीचड़ और दलदल में बदल जाता है। इससे स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है। किसी के बीमार पड़ने पर इलाज के लिए ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।
मंगलवार सुबह करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने एकजुट होकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए संपर्क मार्ग जल्द पक्का कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की है। संवाद