फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर नहीं दिए तो हो जाओगे फेल

Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल होने वाले छात्र को परीक्षा देने की बात कहते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि यदि छात्र ने परीक्षा नहीं दी तो वह फेल हो जाएगा। इससे छात्र और उसके अभिभावक परेशान हैं। छात्र के बड़े भाई ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले से अवगत कराया। साथ ही उसके भाई को उत्पीड़न से बचाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी के छात्र अंकित सिंह  भदौरिया ने बताया कि उसका छोटा भाई अनमोल सिंह भदौरिया डी पॉल स्कूल में कक्षा आठ बी का छात्र है। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही है और वह पांच पेपर दे चुका है, जबकि इतने ही पेपर बाकी हैं। एक दुर्घटना में अंकित का हाथ टूट गया। इस बारे में प्रधानाचार्य को जानकारी देने के लिए उसके पिता सत्यवान सिंह भदौरिया गए तो पहले तो प्रधानाचार्य ने मिलने से मना कर दिया और बाद में कहा कि अगर परीक्षा नहीं दिलाओगे तो अंकित फेल हो जाएगा। कहा कि उसके पिता ने केंद्र व्यवस्थापकों से जानकारी की तो बताया गया कि यदि यदि छात्र छमाही परीक्षा में पास है तो दुर्घटना का मेडिकल लगाने पर छात्र पास माना जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई का मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य जार्ज जोश का कहना है कि इस बारे में छात्र के अभिभावक को बता दिया गया था कि वह परीक्षा देने की असमर्थता का मेडिकल प्रमाण पत्र दें। इसके बाद नियमानुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें