फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन तो आएगा,  थोड़ा वक्त लगेगा

Mon, 20 Jun 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बातचीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने पत्रकारों को बताया  
विज्ञापन

 मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बारे में विकास पर्व अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (इस्पात एवं खनन) ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान गढ़े हैं। देश के 200 जिलों में पार्टी के दो साल के विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ ही उनका लाभ उठाने के लिए काम किया जा रहा है। 
इस्पात एवं  खनन केंद्रीय मंत्री तोमर सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काला धन वापस लाने के बारे में स्विटजरलैंड की सरकार से बात हो चुकी है। इसके लिए एसआईटी का गठन करके काम शुरू किया जा चुका है। कहा कि केेंद्र सरकार के विदेशों में हुए समझौते के अनुसार भारतीय कितना धन विदेशों में खर्च करेंगे। इसकी जानकारी भी केंद्र सरकार के पास होगी। महंगाई पर कहा कि दो सालों में महंगाई दर दस फीसदी से घटकर पांच फीसदी पर आ गई है और दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार बोनस मूल्य में 425 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तोमर ने कहा कि दो सालों में केंद्र सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले वाली सरकार को घोटालों की सरकार कहा जाता था, जिससे देश की छवि विदेशों में धूमिल हुई, कहा अब मेक इन इंडिया के तहत जमकर निवेश हो रहा है। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। नदियों पर हो रही अतिक्रमण पर कहा कि नदियां, तालाब, पेड़ और प्रकृति को बचाने के लिए केंद्र सरकार सदैव तत्पर है। इसके साथ मुद्रा योजना समेत केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, महेश गुप्ता, प्रेमस्वरूप पाठक, अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भइया समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें