कोहरा और शीतलहर चलने से परेशान लोगों के लिए गुरुवार राहतकारी रहा। सुबह से सूर्यदेव के निकल आने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिल गई। इसके बाद भी सुबह और शाम ढलने के बाद बेहद सर्दी का एहसास होता रहा है। सर्दी से बचनेे के लिए लोगों को उपाय करने पड़े।
गुरुवार को सुबह तो खासी सर्दी थी, लेकिन आठ बजे के करीब सूर्य देव के दर्शन देने के बाद से लोगों को सर्दी का एहसास होना कम होना कम हो गया। दोपहर में धूप खिलने पर तमाम लोगों ने छतों पर बैठकर धूप का मजा लिया। इससे बाजार और सड़कों पर खासी रौनक नजर आई। हालांकि शाम ढलने के बाद फिर से सर्दी तेज हो गई।