फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: देवी मंदिर में मूर्ति खंडित, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 07 Jul 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव उलैया स्थित देवी मंदिर में अराजकतत्वों की ओर से शनिवार की रात देवी मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ग्रामीणों को मंदिर में देवी मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिली, इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
गांव निवासी मुकेश चौहान समेत गांव के कई लोगों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के कुछ अराजकतत्वों ने मूर्ति को खंडित करने के साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को भी तोड़ने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें