एसके मैदान में वॉलीबाल खेलते बच्चे। स्रोत संगठन
बदायूं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार शाम एसके मैदान में जूनियर प्ले कैंप का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों का फिजिकल टेस्ट कराया गया।
इसमें पहले 50 मीटर दौड़ का खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। इसके बाद बच्चों को वॉलीबॉल की गेंद से बॉल थ्रो कराकर हाथों की शक्ति को आजमाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का शटल रेस से मस्तिष्क का टेस्ट लिया गया। अंत में बच्चों ने सूर्य नमस्कार व योग किया। इस मौके पर संगठन के सचिव संतोष शर्मा, शुभम, राहुल ,आयुष, शेखर, सुशांत आदि मौजूद रहे। संवाद