फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के दो और दलालों की पहचान, गिरफ्तारी जल्द

सार

एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाली का मामला पकड़े जाने के बाद दलाल पुलिस के रडार पर आ गए हैं।विवेचक ने बताया कि अब तक की जांच में दो और दलालों की पहचान हुई है।एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाली करते पकड़े गए सभी 14 आरोपियों की न्यायालय ने जमानत रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाली का मामला पकड़े जाने के बाद दलाल पुलिस के रडार पर आ गए हैं। अब तक की छानबीन में दो और दलालों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

विगत 27 सितंबर को सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापा मारा था। इस दौरान 14 दलाल पकड़े गए थे, जबकि तमाम भाग गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नामजद 14 दलालों को दूसरे दिन जेल भेज दिया था। वहीं, अज्ञात में दर्ज करीब 15-20 दलालों की पहचान करनी शुरू कर दी थी।
मामले की विवेचना कर रहे मंडी चौकी इंचार्ज भानुप्रताप सिंह ने मौके पर जाकर छानबीन की। छापेे की शाम 30 दुकानें सील कर दी गईं थीं। पता चला इनमें से एक चाय की है और एक में भोजनालय चलता है। शेष दुकानें किस-किस के नाम हैं। पुलिस ने इसकी छानबीन हो रही है। विवेचक ने बताया कि अब तक की जांच में दो और दलालों की पहचान हुई है। उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

14 दलालों की जमानत रद्द
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाली करते पकड़े गए सभी 14 आरोपियों की न्यायालय ने जमानत रद्द कर दी है। सभी दलालों के जेल जाने के बाद उनके परिवार वालों ने जमानत कराने को न्यायालय में अर्जी पेश की थी। सोमवार को न्यायालय में जमानत पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों ने वकीलों ने बहस की। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनते हुए सभी आरोपियों की जमानत निरस्त कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें