फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे किनारे मिले शव की शिनाख्त

विज्ञापन
महबूब का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर चौपाल सागर के पास मंगलवार शाम मिले 50 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहचान बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी महबूब शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महबूब सोमवार को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर में फुफेरी बहन की शादी में बुआ के घर गया था। मंगलवार को घर लौटते समय चौपाल सागर और इकराम नगर गौटिया के बीच हाईवे पर ऑटो का तेल खत्म हो गया, जिसके बाद महबूब ऑटो से उतरकर बरेली से बदायूं जाने वाले मार्ग पर पहुंच गया।
इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और खंती में गिरने से उसकी मौत हो गई। शाम करीब छह बजे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। सात बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से थाना पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो परिजन थाने पहुंचे। मोर्चरी में शव की पहचान महबूब शाह के रूप में की। महबूब शाह के आठ बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़के और पांच लड़कियां हैं। महबूब की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें