फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जाम की गिरफ्त में रहा आधा शहर

Thu, 16 Feb 2017 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
पूरे दिन जाम की गिरफ्त में रहा आधा शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
निजात पाने को राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी
 गुरुवार को आधा शहर पूरे दिन जाम की गिरफ्त में रहा। चुनाव ड्यूटी में गए करीब 1500 वाहन वापस आने के बाद यह हालात पैदा हुए। शहर के अंदर और हाईवे भी जाम से जकड़े रहे। जाम की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख चौराहों पर घंटों वाहन फंसे रहे। रुक-रुककर जाम के हालात पूरे दिन बनते रहे।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा मार्ग पर इंद्राचौक, पुलिस लाइन चौराहा तक रोडवेज, निजी, ट्रक, बसों की कतार लगी रहीं। वहीं उसावां, ककराला की ओर से आने वाले वाहन भी निकलने की जगह न होने के कारण खड़े रहे। देखते-देखते ओवरब्रिज तक लाइन लग गई। यहीं हाल लालपुल का रहा। बसों, ट्रकों की लंबी लाइन के चलते छोटे-बड़े वाहन भी फंसे रहे। एक साइड पूरी तरह बंद रही। जबकि दूसरी साइड से धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। घंटों तक स्थित विकट बनी रही। लावेला चौक, कश्मीरी चौक, सुभाष चौक आदि से भी छोटे वाहन निकालने के चक्कर में आमने-सामने वाहन खड़े रहे। पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें