फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हारा हूं बाबा, पर तुम पर भरोसा है’

विज्ञापन
जगराते में झूमतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार रात आयोजित जगराते में गायकों ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। गोंडा के गायक पंकज निगम के भजन ‘खाटू जी मेरा इक मकान होना चाहिए..., हारा हूं पर तुम पर भरोसा है...’ सुनकर भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में श्याम जगराता शुरू होने पर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने श्याम दरबार में दीप प्रज्ज्वलित किया। महंत अजय कुमार मित्तल ने पूजन कराया। इसके बाद भजन गायन शुरू हुआ। शनिवार तड़के तक भक्त भजनों की रसधार में सराबोर रहे। भक्तों की कतार में बैठीं महिलाएं नृत्य करने लग गईं।
बरेली के शिवम शर्मा ने सुनाया- विश्वास तू कर मुझ पे तुझे जीत दिलाउंगा, तेरे एक कदम पे सौ कदम बढ़ाउंगा। इस दौरान श्याम प्रभु का छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। महाआरती भी हुई। समापन पर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। जगराते में बरेली, बदायूं, बिल्सी और बिसौली के भक्तों के अलावा अमित मित्तल, दीपक गर्ग, धीरज मित्तल, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुनील सचदेवा, राघवेंद्र वर्मा, मोहन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

उझानी में श्याम जयंती महोत्सव में जगराता शुरू होने पर दीप जलाते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें