फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति झुलसे, पत्नी की मौत

Wed, 30 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां में मंगलवार रात दंपति झुलस गए। रात में ही परिवार के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस को बताया गया कि मिट्टी के तेल का दीपक गिरने से घटना हुई। 
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव पुसगवां में धर्मेंद्र (32) और उनकी पत्नी शालू मंगलवार रात घर में सोए हुए थे। परिवार वालों का कहना है कि देर रात मिट्टी के तेल का दीपक गिरने से बिस्तर में आग लग गई। शालू इसकी चपेट में आ गई। धर्मेंद्र उसको बचाने के लिए गया। वह भी आग की चपेट में आ गया। परिवार के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शालू की मौत हो गई। धर्मेंद्र की हालत अब भी गंभीर बनी है। बुधवार को पुलिस ने शालू के शव का पोस्टमार्टम कराया। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शालू के मायके वालों की ओर से भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

परिवार वालों का कहना है कि मिट्टी के तेल का दीपक गिरने से हादसा हुआ है। कोई आरोप नहीं लगाया गया है। थाने में कोई तहरीर भी नहीं आई है। अगर कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें