पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
उधर, गनगोला के रास्ते से पुलिस गुजर रही थी। पुलिसकर्मियों ने पुलिया के पास विवाहिता को घायल अवस्था में देखा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इधर, जब विवाहिता का पति अखिलेश और मायके वाले उसे ढूंढने निकले तो सड़क पर तबतक कुछ नहीं था। उन लोगों ने काफी भटकने के बाद लोगों से पूछताछ की तो पता लगा कि सड़क पर पड़ी घायल विवाहिता को पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए हैं। इस पर सभी लोग दातागंज सीएचसी पहुंच गए। जहां डॉक्टर उसका प्राथमिक उपचार करते मिले। बाद में विवाहिता को जिला अस्पताल बदायूं को रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह का कहना है कि पुलिस उस रास्ते से निकल रही थी। रास्ते में घायल अवस्था में पड़ी विवाहिता को देख उठा लाई और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। किसी की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर, कोई तहरीर आती है तो पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।