फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी के बाद पति को हार्ट अटैक, आधा घंटे के अंतराल में मौत

विज्ञापन
गिरीश चंद्र वार्ष्णेय का फाइल फोटो। - फोटो : एसजीसीए
विज्ञापन
वजीरगंज। पहले पत्नी को और आधा घंटे बाद पति को हार्ट अटैक आ गया। दोनों की आधा घंटे के अंतराल में मौत गई। दो मौतों सेे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वजीरगंज के व्यापारी गिरीश चंद्र वार्ष्णेय (65) की पत्नी रामबाला (63) को रविवार सुबह करीब 10 बजे सीने में दर्द हुआ। वह अपनी पत्नी को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां पर पत्नी को हार्टअटैक होने के कारण मृत घोषित कर दिया। यह देखकर व्यापारी को भी हार्टअटैक आ गया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे में जब दोनों की मौत की खबर पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारी के तीन पुत्र हैं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। बाजार में शोक है।

गिरीश चंद्र वार्ष्णेय का फाइल फोटो।- फोटो : एसजीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें