फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाद के बाद पति ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
युवक शिवकुमार साहू की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुर कश्यप वाली गली में रहने वाला 30 वर्षीय शिवकुमार साहू का चार-पांच दिन से अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के चलते रविवार की शाम शिवकुमार साहू ने घर पर रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें