फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी ने किया घर चलने से इनकार, पति ने दी जान; ससुराल के समीप फंदे से लटका मिला शव

Sat, 02 Sep 2023 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पत्नी को लेने सुसराल आए युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि युवक की पत्नी ने घर चलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं, मृतक बलवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के मेमड़ी गांव के नजदीक 38 वर्षीय युवक बलवीर का शव फंदे से लटका मिला। वहीं पर शराब का खाली पौआ और नमकीन का पाउच पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक शनिवार सुबह अपनी ससुराल मेमड़ी गांव आया था। तभी ससुराल वालों से कुछ विवाद हुआ और शराब पीने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बलवीर पुत्र ओमप्रकाश सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया का रहने वाला था। उसकी ससुराल मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मेमड़ी में है। रक्षाबंधन के अवसर पर उसकी पत्नी रूमाली अपने मायके मेमड़ी गांव आई थी। तब से वह अपने मायके में है। लोगों का कहना है कि बलवीर बृहस्पतिवार को ससुराल आया था। वह रूमाली को घर ले जाना चाहता था लेकिन पत्नी उसके ज्यादा शराब पीने की वजह से ससुराल जाना नहीं चाह रही थी। 

पत्नी और साले से हुआ था विवाद 

इसको लेकर बलवीर का अपनी पत्नी और साले से विवाद भी हुआ था। शुक्रवार को बलवीर अपने घर चला गया। वह शनिवार सुबह फिर ससुराल आया। दोनों ओर से फिर से विवाद हुआ। दोपहर के समय बलवीर ससुराल से चला गया और देशी शराब की दुकान से एक पौआ खरीदा, नमकीन का पाउच खरीदा। उसने गांव के नजदीक बैठकर शराब पी और वहीं पर फंदे से लटककर जान दे दी। 

ये भी पढ़ें- भंडारा खाने गए बच्चे के तोड़े दांत: पिता ने नहीं दिया चंदा तो आरोपियों ने मासूम को पीटा; मुंह से बहा खून

विज्ञापन

 

विज्ञापन

उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार और ससुराल दोनों ओर से लोग आ गए। ससुराल वालों का कहना है कि बलवीर के किसी महिला से संबंध थे, जिससे रोजाना पति पत्नी के बीच विवाद होता था। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें