भगवानदेवी ने बताया कि शिकायत पर भाजपा नेताओं ने दोषी पाए जाने पर प्रभाशंकर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में जरूरी है कि प्रभाशंकर को पार्टी से हटाया जाए।
मामले से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रभाशंकर वर्मा पर पार्टी में कोई पद नहीं है। हालांकि वह पूर्व में जिला मंत्री रहे हैं। यह उनके आपस का मामला है। दोनों लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
पूर्व जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा ने कहा कि जिस महिला ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया है, उसका पति और परिवार के कई लोग जेल जा चुके हैं। वह तस्कर हैं और पुलिस ने छापा मारकर नशीला पदार्थ बरामद किया। हम पर जो आरोप लगाए गए हैं वह सब फर्जी हैं। इसमें कई बार जांच हो चुकी है। हमको क्लीनचिट मिल चुकी है।