फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छेड़खानी का मामला दर्ज होने से आहत शिक्षक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवार वालों का आरोप- शिक्षक को ब्लैकमेल कर रही थी महिला और उसका पति
विज्ञापन

- शिक्षक के भाई ने महिला और उसके पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज होने से आहत शिक्षक नीलम सिंह ने शुक्रवार शाम विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई का आरोप है कि मामला दर्ज कराने वाली महिला और उसका पति उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह 10 लाख रुपये मांग रहे थे। जब उन्हें रुपये नहीं दिए तो छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
शिक्षक नीलम सिंह मूलरूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर का रहने वाला था। वह म्याऊ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गूरा बरेला में तैनात था। इस समय नीलम सिंह शहर के सियाराम नगर कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। नौ जनवरी 2024 को एक मोहल्ले की महिला ने नीलम सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी एक विद्यालय में शिक्षक है। पहले नीलम उसके मकान में ही किराये पर रहता था लेकिन अब उसने महिला का मकान छोड़ दिया था।
विज्ञापन

नीलम के भाई उर्मिलेश का कहना है कि महिला और उसका पति काफी समय से उसके भाई को ब्लैकमेल कर रहे थे। वह इसके बदले 10 लाख रुपये मांग रहे थे। जब नीलम ने रुपये देने से मना कर दिया तो महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे नीलम काफी परेशान था। उसने कोई छेड़खानी नहीं की थी। लगातार उसे झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर नीलम ने शुक्रवार को अपने घर पर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस ने शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया। भाई उर्मिलेश ने महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने बताया कि इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें