फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पारे ने लगाया गोता, गलन ने किया बेहाल

विज्ञापन
शनिवार को कोहरे लाइट जलाकर निकलते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। तीन से तापमान में धीरे-धीरे हो रही गिरावट शनिवार को एकाएक तेज हो गई जब पारे ने तीन डिग्री का गोता लगाया। न्यूनतम पारा छह डिग्री आ जाने के साथ अधिकतम पारा 16 डिग्री पहुंचने से गलन बढ़ी तो हाथ-पैर जमने का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

कोहरा भी पहले की अपेक्षा सुबह को ज्यादा रहा। दोपहर दो बजे धूप चमकी लेकिन सर्दी के सितम से वह भी कुम्हलाई रही। घरों से निकलने वाले लोगों के हाथ और पैर जम गए तो घरों में भी सुकून नहीं मिला। लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लेकर जैसे तैसे दिन गुजारा। सुबह से घना कोहरा छाने के बाद दोपहर करीब दो बजे धूप निकली लेकिन वह भी ठंड के आगे बेअसर रही। शाम होते होते गलन और बढ़ गई तो रात में कोहरा फिर पैर पसारने लगा। आने वाले दिनों में भी सर्दी से निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, अगले सप्ताह धूप निकलने के आसार बन रहे हैं लेकिन सर्दी कम नहीं होगी। आने वाले तीन दिनों तक सर्दी चरम पर रहेगी।


तारीख-अधिकतम-न्यूनतम

13 जनवरी16-6
12 जनवरी19.57.4
11 जनवरी-18.97.7

10 जनवरी-20.5-9.1

नौ जनवरी-17.310.0

आठ जनवरी-21.1-8.6
सात जनवरी-20.49.1

-
एक्यूआई पहुंचा 134, आने वाले दिनों में रहेगा उतार-चढ़ाव
- कोहरे और धुंध के कारण जिले का एक्यूआई शनिवार को 134 दर्ज किया गया। 100 से 150 तक एक्यूआई होने पर यह सही नहीं माना जाता और ऐसे में सांस के राेगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। आने वाले दिनाें में भी मौसम में कोई खास बदलाव होता दिखाई नहीं देता, ऐसे में एक्यूआई में मामूल उतार चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले सप्ताह में सोमवार को एक्यूआई 142 तक पहुंचने की संभावना है। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे में सांस और फेफड़े के मरीजों को मास्क पहनकर ही घर से निकलना चाहिए तथा धूल व धुंए के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

शनिवार को कोहरे लाइट जलाकर निकलते बाइक सवार। संवाद

शनिवार को कोहरे लाइट जलाकर निकलते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें