दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी कृषि फीडर से लगने वाले गांव दबतोरी, मुसिया नगला, ततारपुर के लगभग दो दर्जन निजी नलकूपों तथा एक सरकारी नलकूप को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति तीन दिन से ठप है।
मुसिया नगला रोड पर भट्ठे से आगे एचटी लाइन चार जून को दोपहर 3:30 बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर टूट कर गिर गई। ऐसे में विद्युत लाइन टूटने से लगभग दो दर्जन निजी नलकूपों व एक सरकारी नलकूप की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है। विद्युत आपूर्ति न मिलने से किसानों की मक्का की फसल सूख रही है। सड़क पर एचटी लाइन के तार बहुत ही कम ऊंचाई पर हैं, जो ऊंचे वाहनों में फंसकर टूट जाते हैं। खंभा लगाकर एचटी लाइन ऊंची न की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद