फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एचटी लाइन टूटी, 15 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
दातागंज के गांव देवचरी में गेंहू की फसल से उठतीं आग की लपटें।स्रोत-वीडियोग्रैब - फोटो : mathura
विज्ञापन
दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव देवचरी में एचटी लाइन के टूटकर गिर जाने से तीन किसानों की 15 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर और फसलों के बीच ट्रैक्टर से जुताई करके आग को फैलने से बचा लिया। ग्रामीण एकत्र नहीं होते तो आग विकराल रूप ले लेती। तहसील क्षेत्र के गांव देवचरी और भेड़ा के मध्य खड़ी गेहूं की फसल पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे खड़ी फसल में आग लग गई। इसमें गांव देवचरी निवासी किसान प्रेम सिंह, राकेश और हरपाल के करीब 15 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तबतक आग पर काबू पा लिया गया।

दातागंज के गांव देवचरी में गेंहू की फसल से उठतीं आग की लपटें।स्रोत-वीडियोग्रैब- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें