फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदासपुर के पंचायत घर  और सचिवालय पर कब्जा

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सचिवालय पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


डीएम ने कब्जा हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
बिसौली में तहसील दिवस में सुनीं समस्याएं, लगी फरियादियों की लाइन
 ग्राम हरदासपुर के पंचायत घर और सचिवालय में गांव के ही दबंग रामबाबू ने कब्जा करके स्कूल चलाने के साथ ही टेंट का सामान रख लिया है। ग्रामीणों का आरोप था कि तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। ये मामला सामने आने पर जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  
मंगलवार को बिसौली में तहसील दिवस में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के साथ एसएसपी सुनील सक्सेना, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने जन शिकायतों को सुना और उनके निराकरण का प्रयास किया। ग्राम हरदासपुर के प्रधान ओमप्रकाश ने गांव के पंचायत घर एवं सचिवालय में अवैध कब्जे की शिकायत की। उनका कहना था कि जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार और अध्यापक विवेक मिश्रा समय पर स्कूल नहीं आते। स्कूल में बैठे-बैठे मोबाइल पर समय बिताते हैं। गांव के दबंगों के साथ उठने-बैठने के कारण किसी अभिभावक के सुझाव पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कर अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम डरेला के नेतराम ने शिकायत की कि उसका नाम बीपीएल सूची में होने के बाद भी उसे गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। निजामुद्दीनपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय नलकूप संख्या 186 का लंबे अर्से से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण नलकूप बंद पड़ा है, लेकिन विभागीय अभियंता ने अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया है। जिलाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवाकर नलकूप चालू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।   
विज्ञापन

तहसील दिवस में राजस्व, शिक्षा, चकबंदी, आपूर्ति, विद्युत आदि से  संबंधित 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें मौके पर 11 का  निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर डीएफओ समीर कुमार, एसडीएम राम दत्त राम,  तहसीलदार महेंद्र सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
दबंग चला रहे हरदासपुर के सस्ते गल्ले की दुकान
बदायूं। ग्राम हरदासपुर की कोटेदार मालदेई हैं, लेकिन राशन का वितरण गांव के दबंग प्रेमपाल सिंह द्वारा किया जा रहा है। गांव वालों का आरोप है कि वह मनमाने ढ़ंग से वितरण करता है। उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। तहसील दिवस में हरदासपुर के धीरकृृष्ण ने ये आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी से शिकायत की। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।                        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें