फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दोहरा हत्याकांड: एचपीसीएल प्लांट का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद, थ्री लेयर सुरक्षा के रहेंगे प्रबंध

Thu, 02 Apr 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से यह प्लांट बंद है। पुलिस और कंपनी ने सुरक्षा ऑडिट पूरा कर लिया है। जल्द ही इस प्लांट का संचालन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बीती 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के बाद से बंद एचपीसीएल प्लांट का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। डीएम ने बताया कि प्रशासन व पुलिस की तैयारी पूरी है। अब जब कंपनी चाहेगी उसी दिन प्लांट शुरू करवा दिया जाएगा। पुलिस और कंपनी ने सुरक्षा ऑडिट भी पूरा कर लिया है। उसी आधार पर सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम भी रहेंगे। प्लांट का संचालन पहले से बेहतर तरीके से हो, इसके लिए प्रशासन व पुलिस ने लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। डीएम अवनीश राय व एचपीसीएल के उच्चाधिकारियों के बीच इसके संचालन को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता भी हो चुकी है। पुलिस व कंपनी का सुरक्षा ऑडिट भी हो चुका है। 

विज्ञापन


बाहरी व्यक्ति को बिना अनुमति नहीं मिलेगा प्रवेश  
प्लांट की थ्री लेयर सुरक्षा रहेगी। मुख्य गेट पर बनी चौकी पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसी तरह परिसर में पीएसी रहेगी। इसके साथ ही कंपनी से जुड़े सुरक्षा गार्ड भी गेट से लेकर परिसर में व्यवस्थाएं देखेंगे। प्लांट के सभी मुख्य गेट व परिसर के चारों तरफ व जरूरत के हिसाब से प्रत्येक स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बाहरी व्यक्ति को बिना अनुमति प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां जो भी आएगा उसका पूरा ब्योरा भी गेट पर दर्ज होगा। ऐसे में यह पता रहेगा कि यहां पर किस तरह के लोगों का आना जाना हो रहा है। इसके पीछे अधिकारियों की मंशा है कि साफ सुथरे लोग ही यहां काम करते रहें। दोबारा किसी प्रकार की अराजकता सामने न आ सके।

नए डीजीएम व वेंडर के जरिये रखे जाएंगे कर्मचारी
प्लांट में नए डीजीएम की तैनाती हो रही है। नाम भी तय हो चुका है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी बताया नहीं जा रहा है। इसके साथ ही वेंडर का नाम भी लगभग तय है, जिसके जरिये यहां पर कर्मचारियों को रखा जाएगा। प्लांट संचालन के लिए शुरुआती दौर में 125 कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसके बाद जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम अवनीश राय ने बताया कि एचपीसीएल प्लांट संचालन के लिए लगभग सभी कवायद पूरी की जा चुकी है। कंपनी जब चाहेगी प्लांट का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

सांसद आदित्य ने लोकसभा में उठाया मुद्दा 
दो अधिकारियों की हत्या का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने इस गंभीर घटना को बुधवार को लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाते हुए केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। सांसद ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि प्लांट परिसर के अंदर दो अफसरों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी गई, जो सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए डीएम और एसएसपी को कई बार लिखित शिकायतें दी थीं, बावजूद इसके कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि 4 फरवरी 2026 को भी प्लांट में हमला हुआ था। उस समय भी आरोपियों के खिलाफ न तो सख्त कार्रवाई हुई और न ही पीड़ित अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराई गई। सांसद ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी को स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था, प्रशासनिक जवाबदेही और औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

सांसद ने सरकार से मांग की कि दोषी अपराधियों के साथ-साथ लापरवाह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और उन्हें संरक्षण देने वाले प्रभावशाली लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक अधिकारियों के परिजनों को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें