फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्म पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह के वार्ड संख्या 16 में बुधवार दोपहर पांच वर्षीय मासूम बाल्टी में रखे गर्म पानी में गिर गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन हरीश चंद्र शाक्य का पांच वर्षीय पुत्र रितिक शाक्य को नहाने के लिए उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने गर्म पानी करके एक बाल्टी में रखा था। वह खुद कपड़े धोने में लग गई। इसी दौरान रितिक खेलते-खलते अचानक से गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया। पानी अधिक गर्म होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने मासूम को इलाज के लिए नगर के निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने मासूम को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग मासूम को लेकर बरेली के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां बृहस्पतिवार को चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें