फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में 3.24 करोड़ से होगा छात्रावास का निर्माण

Thu, 22 Aug 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयाें में छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने विभाग को 3.24 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए हैं। शासन स्तर से कार्यदायी संस्था का भी चयन कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो होगा।
विज्ञापन


जिले में 18 कस्तूरबा आवासीय विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक कस्तूरबा स्कूल में 18-18 लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा। बता दें कि निशुल्क शिक्षा दिए जाने के साथ ही आवास की भी सुविधा दी जा रही है। इसी क्रम में अब कस्तूरबा विद्यालयों परिसर में छात्रावास का निर्माण कराने का निर्णय शासन ने लिया है। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होने के लिए छात्रावास हॉल का निर्माण भी विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
-कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयाें में छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर कार्यदायी संस्था का चयन किया जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें