वज़ीरगंज में रामकथा का पाठ करते स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज। संवाद
वजीरगंज। संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए अष्टभू वैकुंठ आश्रम पुष्कर राज राजस्थान से आए स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि जिसने भगवान श्री राम की कथा का रसपान कर लिया। उसके लिए विष भी अमृत के समान हो जाता है।
नगर में श्री वार्ष्णेय धर्मशाला में बुधवार से श्रीराम कथा प्रवचन ज्ञान यज्ञ का श्रीरामायण आरती के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया। स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने कि जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसी जगह रामकथा संभव हो पाती है। रामकथा से हर जीव की व्यथा दूर हो जाती है। कथा के आयोजन में प्रभाकर मिश्र, मुरली मनोहर गुप्ता, सतीश वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद