फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्रावास बना रहे हैं या बाड़ा’

Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडलायुक्त ने महिला छात्रावास के निर्माण पर दिखाई नाराजगी
2.27 करोड़ की दो परियोजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण
 बरेली मंडल के कमिश्नर प्रमांशु गुरुवार को परियोजनाओं का निरीक्षण करने यहां पहुंचे। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा पॉलीटेक्निक परिसर में 1.27 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे महिला छात्रावास के कमरों को देखकर मंडलायुक्त भड़क गए। उन्होंने शब्दों में तल्खी दिखाई। बोले, ये क्या पशुओं के बाड़े बनाए जा रहे हैं? मानक  के अनुरूप गुणवत्तापरक निर्माण न होने पर कहा कि जब यह इतना घटिया निर्माण  है, तो और जो कार्य इन्हें दिए गए हैं... उनका क्या हाल होगा।   
मंडलायुक्त ने यहां मौजूद जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी प्रताप  सिंह भदौरिया को निर्देश दिए कि महिला छात्रावास के कमरे रोशनीयुक्त, हवादार बनवाए जाएं, ताकि छात्राएं तनावमुक्त रहकर अध्ययन कर सकें। इससे पहले उन्होंने  राजकीय निर्माण निगम द्वारा एक करोड़ की लागत से बनाए जा रहे जिला होमगार्ड कार्यालय को देखा। इसके कमरों की खिड़कियों में उन्होंने मक्खी, मच्छरों से बचाव के लिए लोहे की जाली लगाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने जिला कमाडेंट होमगार्ड संदीप कुमार सिंह से तत्काल कार्यालय हस्तगत कर लेने को कहा। इस अवसर पर निर्माणदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक एनके जैन, राजकीय निर्माण निगम के पीडी एसवी रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

-----
विकास की गति न रुकने देने के निर्देश
बदायूं। विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त प्रमांशु सभी कार्यदायी संस्थाओं को दो टू कहा कि गुणवत्ता से किसी कीमत पर समझौता न करें। यदि पैसे हैं, तो कार्य निर्धारित समय में पूरा करें। पैसा नहीं है, तो डीएम की मदद लेकर शासन से मंगवाए। निर्माण कार्य में भूमि संबंधी कोई विवाद हो, तो उसे भी जिला प्रशासन की मदद से सुलझवाएं। कोई काम करने में बाधा डाल रहा हो, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। विकास कार्यों की गति कहीं से कम न हो, इसका ध्यान रखें।     
मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि 416.20 करोड़ की लागत से 23 सड़कों का निर्माण जारी है। इसके लिए 256.66 करोड़ रुपये मिलते ही शेष कार्य पूरा करा दिया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए शासन से अवशेष 221.87 करोड़ की धनराशि मिलते ही कार्य समय से पूरा करा दिया जाएगा। जनपद में अन्य 279.25 करोड़ के निर्माण कार्य स्वीकृत हैं और निर्माणाधीन हैं। इसके लिए 80.27 करोड़ धनराशि मिलते ही कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। अब तक 81 में सात कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र ही हस्तगत करवा दिया जाएगा। बैठक मेें जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, जिला बरेली से आए संयुक्त विकास आयुक्त सीपी सिंह समेत विकास से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे। 
-----
जिस क्षेत्र में झगड़ा हो, उसकी थानेदारी करें खत्म 
बदायूं। अलविदा की नमाज और ईद के दौरान जिस थानेदार के क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े, तो उस क्षेत्र के थानेदार की थानेदारी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाए। 
विज्ञापन

ये निर्देश मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीओ अपने-अपने थानेदारों को बुलाकर खासतौर पर उनसे यह जानकारी लें कि कहां संवेदनशील माहौल रहता है। वहां पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती कराएं। जो क्षेत्र पहले से अति संवेदनशील हैं, उन पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि ईद के बाद कांवड़ यात्रा होगी। पहले से ही बदायूं जनपद के अपराधी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम हैं, ऐसे में खुराफातियों पर लगाम लगाएं। कमिश्नर ने कहा की फोर्स की कोई कमी नहीं है। प्रशासन के एक इशारे पर पर्याप्त फोर्स बदायूं में भेज दी जाएगी, लेकिन प्रशासन को अपना मनोबल मजबूत रखना होगा, समझौता नहीं करना है और न ही किसी से डरना है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना, एडीएम ई अशोक कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, सभी एसडीएम तथा सीओ मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें