दातागंज। मोहल्ला परा में बिना पंजीकरण चल रहे इलमा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। इस अस्पताल काे पहले नोटिस दिया गया था। कोई जवाब नहीं आने पर विभाग के झोलाछाप के नोडल डॉ. पवन कुमार ने बृहस्पतिवार को इसे सील करा दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दातागंज के परा मोहल्ले में चले रहे झोलाछाप के इलमा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को सील कर दिया। अस्पताल स्वामी को पहले नोटिस दिया गया था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बताया गया कि इलमा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का विभाग से किसी प्रकार का पंजीकरण नहीं कराया गया है। लगातार शिकायतें मिलने पर टीम ने कार्रवाई की है।
कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य झोलाछापों में खलबली मची रही। झोलाछाप दुकानों में ताले डालकर भाग गए। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल में भर्ती मिले मरीजों को सीएचसी में शिफ्ट करा दिया गया है।
दातागंज में पंजीकरण के बिना ही इलमा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र संचालित था, जिसे सील कर दिया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ.रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ