फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर रोडवेज बस और पिकअप वाहन की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक, गंभीर रूप से घायल

Tue, 23 Jun 2026 03:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव भाटपुरी के पास रोडवेज बस और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में छोटा हाथी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाहन से मुश्किल से निकालकर बरेली भेजा गया है।
 
विज्ञापन
वाहन के केबिन में फंसा चालक - फोटो : संंवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव भाटपुरी के पास रोडवेज बस और छोटा पिकअप वाहन (छोटा हाथी वाहन) की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया। केबिन को संबल और सरिया से उठाया, फिर काटा गया। उसके बाद जेसीबी से केबिन खिंचवाकर चालक को बाहर निकाला। चालक की हालत नाजुक है। उसे एंबुलेंस से बरेली भेजा गया। उसके क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई, लेकिन हादसे के बाद सभी यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम - फोटो : संंवाद
हादसे के बाद लगा जाम 
जानकारी के अनुसार छोटी हाथी वाहन बदायूं से बरेली की ओर जा रहा था। जबकि रोडवेज बस बरेली से बदायूं जा रही थी। हादसे में वाहन हरियाणा के यमुनानगर निवासी रनदीप सिंह (32 वर्ष) और क्लीनर हरिपाल घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को किसी तरह से सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे साइड कराया। 

पुलिस के अनुसार रोडवेज बस पीतल नगरी डिपो की है और बरेली से बदायूं जा रही थी। वाहन बदायूं से बरेली की ओर जा रहा था। हाईवे पर स्थित गांव घटपुरी के पास हादसा हुआ। वाहन चालक के दोनों पैर स्टेयरिंग से नीचे बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस और थाना बिनावर पुलिस ने जेसीबी से वाहन का केबिन खिंचवाकर चालक को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें