मनरेगा तकनीकी सहायक/अवर अभियंता वेल फेयर एसोसिएशन की ओर से इसक सदस्यों ने सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा को एक बार फिर ज्ञ ापन देकर अपने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा है कि अक्तूबर-14 से एसोसिएशन के सदस्यों को भुगतान होना है। इसके लिए 46.48 लाख रुपये की धनराशि भी मिल गई है। इसमें अङ्क्षबयापुर और सहसवान को छोड़ अन्य ब्लाकों को मानदेय की राशि का हिस्सा भेज भी दिया गया है। इसके बावजूद जिन ब्लाकों को धन मिला है, उन ब्लाकों से भी उन लोगों को मानदेय नहीं मिला है।
ज्ञापन देने वालों में गिरीश पाल, रतनेश कुमार, तुषार सक्सेना, मुनेंद्र पाल सिंह, राजीव कुमार शर्मा, आमोद कुमार, संतोष कुमार, नेतराम, कल्यान सिंह, गफ्फार खां, निर्भय सोलकी, हरिमोहन, नीरज, सीएन सिद्दीकी, संजय पाठक देवेंद्र पाल, अभिषेक कुमार, प्रशांत वर्मा, मनोज कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।