नामित फील्ड ट्रेनर्स के तीनों बैचों के प्रशिक्षण संपन्न होने के दौरान अधिकारी और कर्मचारी। स्र
बदायूं। जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत नामित फील्ड ट्रेनर्स के सभी तीनों बैचों का प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हो गया।
जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में स्व-गणना का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में आमजन निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके उपरांत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना का कार्य करेंगे। जनगणना कार्य के अंतर्गत बेघर व्यक्तियों की गणना भी की जाएगी। संवाद