फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होलिका दहन आज रात, कल उड़ेगा रंग-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रंगों व खुशियों के त्योहार होली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। जिले में 24 मार्च को होलिका दहन होगा। रंग खेलने को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार 26 को होली खेली जानी चाहिए, लेकिन स्थानीय ज्योतिषाचार्य के अनुसार 25 मार्च को ही होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार चैत्र प्रतिपदा में रंग खेला जाता है। उदया तिथि के अनुसार 26 मार्च को यह स्थिति बन भी रही है। पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि 24 को होली दहन के बाद 25 को होली खेलने से रुकना कठिन होगा। ऐसे में दूसरे नियम के अनुसार होली दहन के दूसरे दिन रंग खेला जाता है। इसके लिए 25 को रंगों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन


पूर्णिमा तिथि शुरू -24 मार्च रविवार को सुबह 9:56 से
पूर्णिमा तिथि विराम - 25 मार्च सोमवार को दोपहर 12:30 पर
24 मार्च को सुबह से रात 11:13 तक भद्रा है, इसलिए भद्रा विराम के बाद यानी रात 11:13 के बाद होलिका दहन शुभ होगा।
25 को पूरे दिन होली खेली जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें