फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन की ‘राख’ से पालिका ने खींचे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। होली गई और बसोड़ा पूजन भी गया लेकिन गली-मोहल्लों में होलिका दहन स्थलों पर अब भी गंदगी के ढेर लगे हैं। कई स्थानों पर अधजली लकड़ी और राख पड़े होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कौन करेगा, इसे लेकर जहां पालिका की भूमिका पर सवाल उठे तो पालिका के सफाई निरीक्षक ने कह दिया कि लोग ही राख नहीं उठाने दे रहे हैं तो अब रखवालों को ही सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर के करीब एक दर्जन स्थान होलिका दहन स्थल के रूप में चिह्नित हैं। प्रमुख इलाकों की नई बस्तियों में आबादी बढ़ी तो होलिका दहन स्थलों की संख्या में इजाफा होकर संख्या डेढ़ दर्जन को पार कर गई थी। पालिका ने होलिका दहन स्थलों पर पूजन से पहले सफाई तो कराई लेकिन त्योहार संपन्न हो जाने के बाद अधिकतर की ओर मुड़कर भी नहीं देखा।
स्थानीय नागरिक नेमचंद्र ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पालिका ने सफाई कराने से खुद को अलग कर लिया है। रेलवे स्टेशन के पास भारत संचार निगम कार्यालय के मेनगेट के पास, गौतमपुरी, बहादुरगंज और अहीरटोला में भी होलिका दहन स्थल सफाई का इंतजार कर रहे हैं। पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर सफाई कर्मियों से बात की तो उन्होंने बताया था कि राख को मोहल्ले के ही लोग साफ कराते हैं।
विज्ञापन

प्रभावशाली व्यक्तियों के घरों के आसपास करवा दी सफाई
उझानी। कुछेक होलिका दहन स्थलों के पास राख को पालिका कर्मियों ने बसोड़ा पूजन के अगले दिन ही साफ करा दिया था। ऐसे स्थानों के आसपास इलाके में प्रभावशाली या फिर राजनीतिक लोग रहते हैं। पालिका कर्मियों ने वहां सफाई करने से गुरेज नहीं किया था। बाकी के अधिकतर स्थानों पर नागरिकों ने गुहार भी लगाई लेकिन सफाई कर्मियों ने गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें